फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईआईटी में फिट इंडिया फ्रीडम दौड़ आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिट इंडिया फ्रीडम रन में अभिषेक और लक्ष्मी रहे अव्वल
विज्ञापन

नजीबाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव फिट इंडिया फ्रीडम रन में अभिषेक और लक्ष्मी ने बाजी मारी। एनआईआईटी के एमडी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
एनआईआईटी में आजादी के अमृत महोत्सव फिट इंडिया फ्रीडम रन का शुभारंभ एमडी अवनीश अग्रवाल और महानिदेशक डा.विधु ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। बालक वर्ग में बीएससी के अभिषेक ने प्रथम, बीबीए के परीक्षित देशवाल ने द्वितीय और फार्मेसी के कामेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में बीएससी की लक्ष्मी प्रथम रहीं। शिवानी रानी को द्वितीय और काजल रानी को फिट इंडिया फ्रीडम रन में तीसरा स्थान मिला। एमडी अवनीश अग्रवाल और महानिदेशक डा.विधु ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को चुस्त-दुरुस्त रहने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने की सलाह दी। आयोजन में कार्यकारी निदेशक अभिनव अग्रवाल, अदिति अग्रवाल, प्राचार्या डा.नीलावती, डा.प्रेमचंद राम, डा.एके त्रिपाठी, माणिक गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें