फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: केस दर्ज किए जाने के विरोध में आभास महासंघ ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। गृह मंत्री अमित शाह का पोस्टर जलाने के मामले में दर्ज की गई रिपोर्ट के विरोध में आभास महासंघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी को ज्ञापन देकर मुकदमा वापस लेने की मांग की। उधर, प्रदर्शन के दौरान लिए गए गृह मंत्री अमित शाह के पोस्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
बृहस्पतिवार को नुमाइश ग्राउंड में आभास महासंघ मिशन 24 कैरेट के कार्यकर्ता एकत्र हुए। बताया कि ब्लू वाहिनी, आभास महासंघ और बहुजन पैंथर ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने 20 दिसंबर को गृह मंत्री द्वारा बाबा साहब पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया था। उस वक्त कोई रास्ता जाम नहीं किया गया, न ही किसी आम नागरिकों को परेशानी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद भी थाना कोतवाली बिजनौर ने कार्यकर्ताओं पर विभिन्न धाराओं ने मुकदमे दर्ज किए गए है। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी को ज्ञापन देकर मुकदमा वापस लेने की मांग की। इस मौके पर आशु कुमार, जसराम सिंह, अरविंद लेखपाल, लाल सिंह एड., गौरव धीमान, नागेंद्र सिंह, मितलेश, गौतम, सुरेश चंद, भारती आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें