चांदपुर में दो कन्याओं का विवाह कार्यक्रम में पूजन कराती आभा फाउंडेशन के पुष्पराज सिंह व आभा सिं?
- फोटो : BIJNOR
आभा फाउंडेशन ने दो और कन्याओं का किया कन्यादान
चांदपुर। सामाजिक संस्था आभा फाउंडेशन चांदपुर द्वारा दो और गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया। अब तक 28 कन्याओं का कन्यादान संस्था करा चुकी है।
रविवार को चांदपुर हल्दौर मार्ग स्थित विवाह मंडप में युवा रोजगार भारती (आरएसएस का प्रकल्प) के एक विशेष कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी संस्था आभा फाउंडेशन द्वारा दो और कन्याओं का विवाह कराया गया। इससे पहले 26 कन्याओं की शादियां संस्था करा चुकी है। रविवार को संस्था ने चांदपुर के मोहल्ला सरायरफी निवासी कन्या का विवाह गांव फरीदपुर निवासी युवक से तथा गांव चौंधेडी की एक कन्या का विवाह गांव उलकपुर उर्फ शर्मावाला निवासी युवक के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ पंडित शिवकुमार द्वारा संपन्न कराया गया। आभा फाउंडेशन के चेयरमैन पुष्पराज सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर आभा सिंह ने कहा दोनों कन्याओं का कन्यादान किया गया है। विवाह कार्यक्रम में सह प्रांत प्रचारक अनिल, जिला संघ चालक देवेंद्र, सह प्रांत संयोजक (ग्राम विकास) राजकुमार, प्रांत सेवा प्रमुख जयकिशन, जिला कार्यवाह सुनील, जिला संपर्क प्रमुख दुष्यंत, निर्मल, नगर संघ चालक पराग, नगर कार्यवाह अशोक, प्रांत सह कार्यवाहिका (राष्ट्र सेविका समिति) सुकंज बाला अग्रवाल, युवा रोजगार भारती के तहसील संयोजक आर्यन विकास गुप्ता, पंडित अखिलेश शर्मा, पूजा सिंह सहित दोनों कन्याओं और वर के परिजन मौजूद रहे।