बिजनौर में विदुर कुटी के पास बने आरती स्थल आया गंगा की चपेट में।
- फोटो : BIJNOR
विदुर कुटी में गंगा के तट पर बना आरती स्थल टूटा
बिजनौर। दारानगर गंज में विदुर कुटी से आगे गंगा के तट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गंगा यात्रा के लिए बनाया गया आरती स्थल गंगा के पानी के तेज बहाव के कारण टूट गया है। गंगा बैराज में 80 हजार क्यूूसेक पानी चल रहा है। हरिद्वार से गंगा में शनिवार सुबह 99 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।
दारानगर गंज में पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गंगा यात्रा के लिए विदुर कुटी के सामने गंगा के तट पर आरती स्थल बनाया गया। यह आरती स्थल शनिवार को गंगा के पानी के तेज बहाव से टूट गया। मुख्यमंत्री के विदुर कुटी आने की संभावना के मद्देनजर ये आरती स्थल बनाया गया था। मध्य गंगा बैराज के जेई पीयूष बालियान के मुताबिक बैराज गंगा में 80 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। सुबह हरिद्वार से गंगा में 99 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।