बिजनौर में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। यह हादसा गन्ने के खेत में लगी आग को बुझाते वक्त हुआ। दरअसल, 11000 केवीए की जर्जर लाइन का तार टूट कर खेत में गिर गया था जिस वजह से खेत में आग लगी हुई थी। अब ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा लिखवाने की मांग पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि इस जर्जर लाइन को बदलवाने के लिए कई बार गुहार लगाई जा चुकी थी लेकिन बिजली निगम के अफसरों ने कोई ध्यान नहीं दिया।