फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रेमी के घर पहुंची युवती, मांग में सिंदूर भर साथ रहने की जिद

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को आठ वर्ष पुराने प्रेम प्रसंग ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब युवती प्रेमी के घर पहुंच गई और मांग में सिंदूर भरकर खुद को उसकी पत्नी बताते हुए साथ रहने की जिद पर अड़ गई। मामला अलग समुदायों का होने के कारण गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां घंटों चली वार्ता के बाद परिवारों ने रिश्ते को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, युवक और युवती एक ही गांव के निवासी हैं तथा पिछले करीब आठ वर्षों से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। रविवार सुबह युवती को जानकारी मिली कि युवक के परिजन उसका विवाह अन्यत्र तय कर रहे हैं। इसके बाद वह सीधे युवक के घर पहुंची और मांग में सिंदूर भरकर स्वयं को युवक की पत्नी बताते हुए उसके साथ रहने की बात कहने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
परिजनों और ग्रामीणों ने युवती को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने निर्णय पर अडिग रही। बाद में युवती ने स्वयं डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां दोनों परिवारों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। बाद में आपसी सहमति बनने पर दोनों परिवारों ने प्रेमी युगल के रिश्ते को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

मामले में प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से विवाद का निस्तारण हो गया है। किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। एहतियात के तौर पर दोनों पक्षों के कुछ लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें