फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फसल देखने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

Mon, 11 Aug 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर/धामपुर। ग्राम जोगीपुरा में तालाब में डूबने से कुलदीप कुमार (34) पुत्र सोमपाल सिंह की मौत हो गई। वह रक्षाबंधन के दिन तालाब में सिंघाड़े की फसल देखने गया था।
विज्ञापन

कुलदीप शनिवार की दोपहर अपने खेत पर गया था। खेत के पास ही तालाब में उन्होंने सिंघाड़े की खेती कर रखी है। वह तालाब की तरफ चला गया। तभी मेढ़ पर पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। तालाब में पानी अधिक होने से उसकी डूबकर मौत हो गई। शाम तक उसके घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन की। तालाब किनारे चप्पल पड़ी देख ग्रामीणों ने तालाब में देखा तो उसका शव पानी में पड़ा मिला। मृतक का एक 14 वर्षीय पुत्र है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें