फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भात का सामान खरीदने गए युवक की दुर्घटना में मौत

Thu, 01 May 2025 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। भात के लिए सामान खरीदने नहटौर जा रहे युवकों की बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में घायल आकाश कुमार (22) पुत्र जयपाल निवासी नरगदी गंधू की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके रिश्ते के भाई दीपक (32) पुत्र इंद्रराज का बिजनौर के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को आकाश के फुलसंदा निवासी मौसेरे भाई का मंढा था। वह अपने परिजनों के साथ भात देने के लिए फुलसंदा गया था। बताया जाता है कि भात में कोई सामान कम पड़ गया। देर शाम वह अपने रिश्ते के भाई दीपक को साथ लेकर नहटौर से सामान लेने जा रहा था। कोतवाली रोड पर ऑक्सफोर्ड चौराहे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। उनकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उन्हें बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रात करीब दो बजे आकाश की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। वहीं, शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
मेहनत-मजदूरी कर परिवार को देता था सहारा

ग्रामीणों ने बताया कि आकाश तीन भाइयों में मंझला था। उसकी तीन बहनें भी हैं। वह अविवाहित था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने भाइयों के साथ रहता था तथा मेहनत-मजदूरी करके परिवार को सहारा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें