फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घर में घुसकर युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुर दीपा। गांव सिसौना में शादी समारोह में हुए विवाद के बाद तीन युवकों ने घर में घुसकर युवक की कनपटी पर गोली मार दी। अस्पताल में भर्ती युवक की हालत नाजुक है। हमलावरों ने युवक के पिता पर भी फायर झोंक दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। गोली मारने के बाद आरोपी एक बाइक मौके पर छोड़ भागे, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने गांव टूंगरी के हमलावर दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सोमवार रात क्षेत्र के गांव रावटी निवासी सौरभ (25) पुत्र सुदेश सिंह पड़ोस के गांव सिसौना के एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में गया था। जहां क्षेत्र के गांव टूंगरी के दो सगे भइयों अंकित और अतुल तथा एक अन्य युवक का सौरभ से बैंक्वेट हॉल के पास चांदपुर-अम्हेड़ा मार्ग पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
इसके बाद दोनों भाइयों समेत तीन युवकों को साथ लेकर सुदेश के घर का दरवाजा खटखटाया। सुदेश ने दरवाजा खोला तो तीनों आरोपी घर के अंदर घुस गए तथा सौरभ के विषय में पूंछा। सुदेश ने अपने पुत्र सौरभ को फोन करके बुला लिया। इस दौरान उन्होंने सुदेश से उसके पुत्र सौरभ से हुए विवाद को लेकर शिकायत की। एक युवक ने सौरभ की कनपटी पर तमंचा लगाकर गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने सुदेश पर भी फायर का झोंक दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सौरभ को सीएचसी स्याऊ भेजा, लेकिन हालत में सुधारने होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने गंभीर रुप से घायल सौरभ को उपचार के लिए मेरठ के मेडिकल अस्पताल में रेफर कर दिया। बताया गया कि सौरभ और आरोपी युवक एक ही स्कूल की वैन चलाते हैं।
एसपी अभिषेक झा, एसपी देहात प्रकाश कुमार, सीओ चांदपुर देश दीपक ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी अंकित और अतुल तथा एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक जय भगवान ने बताया कि गांव रावटी में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। नामजद हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें