फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रॉली के नीचे दबकर सीमली निवासी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडावर। रविवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली से तरबूज लेकर मुजफ्फरनगर मंडी जा रहे गांव सीमली निवासी 21 वर्षीय मिथुन सैनी पुत्र सत्यपाल सैनी की ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा मुजफ्फरनगर में शहर से पहले पेपर मिल के पास हुआ।
मंडावर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहउदीनपुर के गांव सीमली निवासी मिथुन के परिजनों ने बताया कि वह रविवार को खेत से तरबूज लेकर मुजफ्फरनगर मंडी ट्रैक्टर-ट्रॉली से गया था। मुजफ्फरनगर पहुंचने से पहले पेपर मिल के पास ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच का गुल्ला अचानक निकल गया। ट्रॉली पर मिथुन के अलावा मलखान और खड़कू बैठे हुए थे जबकि ट्रैक्टर के मडगार्ड पर चरणवीर बैठा था। भूपेंद्र ट्रैक्टर चला रहा था। ट्रॉली का गुल्ला निकलने से मिथुन सड़क पर गिरकर ट्राली के नीचे दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे मेरठ ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमॉर्टम के ही उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मिथुन के पिता सत्यपाल सैनी खेती-बाड़ी करते हैं। उसके बड़े भाई की शादी हो चुकी है। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार शोक में डूब गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें