मंडावली में कोरोना पॉजिटिव को ले जाती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : NAZIBABAD
मुंबई से आया युवक मिला कोरोना पॉजिटिव
मंडावली/नजीबाबाद। मुंबई से तीन दिन पूर्व आए व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित व्यक्ति को आईसोलेशन केंद्र भेज दिया है। मंडावली का 28 वर्षीय युवक मुंबई में नाई का काम करता था। मुंबई में कोरोना टेस्ट कराकर तीन दिन पूर्व वह अपने घर मंडावली लौटा था। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम एसआई मुकेश कुमार, सतेंद्र कुमार, राजस्व कर्मी दीपक त्यागी के साथ मंडावली पहुंची। युवक को उपचार के लिए मुरादाबाद भेजा गया। उधर, राजस्व विभाग मंडावली क्षेत्र को सील कर सैनिटाइज कराने की व्यवस्था जुटा रहा है।