फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: इनवर्टर का तार जोड़ते समय करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। ससुराल में इनवर्टर का तार जोड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन



नगीना थाना क्षेत्र के गांव किरतपुर निवासी सलमान (32) पुत्र अहसान कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उपचार के बाद करीब एक सप्ताह पहले अस्पताल से छुट्टी मिलने पर वह बेगराजपुर स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। शुक्रवार दोपहर बिजली गुल होने पर वह इनवर्टर में तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। ससुराल वाले उसे तत्काल उसे नगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। बाद में परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ घर ले गए। परिजनों के अनुसार सलमान मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी, करीब दस वर्षीय पुत्री और दो पुत्र छोड़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें