फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाइक पर दिल का दाैरा पड़ा, युवक की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/शेरकोट। बाइक पर बैठे शेरकोट के मोहल्ला नौंधना निवासी जीशान (37) की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। अचानक सीने में दर्द उठा और वह नीचे गिर गए। जब तक लोगों न उन्हें संभाला, तब तक जीशान की मौत हो गई। यह कोई पहला मामला नहीं है, जब अचानक गिरने के बाद किसी की मौत हो गई है। शेरकोट और मंडावर में तीन और लोगों की ऐसे ही मौत हो चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से नगरवासी सहमे हुए हैं। लोग युवाओं में बढ़ रही हृदय संबंधी समस्याओं को लेकर चिंता जता रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को छोटे भाई दिलशाद बाइक से जीशान को दवा दिलाने ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही हालत गंभीर हो गई। पूर्व चेयरमैन शेख कमरुल इस्लाम के आवास के पास बाइक से गिर गया और अचानक उनकी सांसें थम गईं। चिकित्सक ने जांच के बाद हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि की। मृतक अपने पीछे पांच वर्षीय बेटी और तीन वर्षीय बेटे को रोते बिलखते छोड़ गया है। वहीं, शेरकोट के मोहल्ला शेखान निवासी कुनाल कृणवाल (25) की बुधवार को ही अचानक हृदय गति रूकने से मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि अगले दिन उसकी सगाई के लिए हरिद्वार जाने की तैयारी थी, लेकिन इससे पहले ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। इसके अलावा सोमवार को मोहल्ला वीरथला निवासी पीयूष रुहेला (40) की भी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह अपने पीछे 12 वर्षीय बच्चे और नौ माह के नवजात को छोड़ गए हैं।
वहीं, मंडावर के गांव खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर निवासी विनीत कुमार (22) शुक्रवार सुबह पशुओं के लिए घास लेने गया था। काफी देर बाद घर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की। उन्हें तालाब के पास तरांती और कपड़ा पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने तालाब में तलाश की तो विनीत का शव मिला। परिजनों ने बताया कि उसे दौरे पड़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें