फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रैक्टर ट्राॅले की टक्कर से बाइक पर बैठी महिला की मौत, पति जख्मी

Wed, 17 Dec 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नींदड़ू ने सड़क दुर्घटना में मरने वाली गुलनाज का फाइल फोटो।
विज्ञापन
नींदड़ू। मंगलवार की रात करीब 7:00 बजे बढ़ापुर से लौटते समय गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राॅले की टक्कर से बाइक सवार महिला गुलनाज (48) की मौत हो गई, जबकि पति आफताब उर्फ पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी धामपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कई हिस्सों में बंटे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सवेरे मोहल्ला सादात निवासी आफताब अहमद उर्फ पप्पू अपनी पत्नी गुलनाज के साथ शादी में बढ़ापुर गया था। वापसी में रात के करीब 7:00 बजे जब उसकी बाइक नींदड़ू-जैतरा के बीच कोटरा माइनर नहर की पुलिया पर आई।
तब नींदड़ू दिशा से शुगर मिल धामपुर में ट्राॅले में गन्ना भरकर ले जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मारकर नीचे गिरी महिला को कुचल दिया। इस दौरान महिला के चीथड़े उड़ गए। बाइक चला रहा पति अफताब उर्फ पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें