फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की है। शनिवार की दोपहर पार्टी कार्यकर्ता शेख परवेज पाशी के नेतृत्व में एसडीएम कोर्ट परिसर में एकत्र हुए तथा एसडीएम विजय शंकर को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि नया शिक्षा सत्र प्रारंभ हो चुका है। नगीना व आसपास के क्षेत्र में काफी संख्या में निजी व पब्लिक स्कूल खुले हैं, जिनमें हजारों की संख्या में मध्यम व गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। आरोप है कि सरकार की तमाम पाबंदियों के बावजूद निजी स्कूल संचालक फीस, यूनिफार्म व कॉपी किताबों के नाम पर मनमानी कर रहे हैं। स्कूल संचालकों ने मनमर्जी की एक दुकान को चिह्नित कर उसे मनचाहे प्रकाशन की किताबों को बेचने का ठेका दिया हुआ है। इन पर मनमाना मूल्य अंकित है, जिसमें मोटा कमीशन का खेल चल रहा है। पत्र के माध्यम से स्कूल संचालकों की मनमानी पर अंकुश लगाए जाने की मांग की गई। ज्ञापन पर वसीम, मिर्जा अथर, सरफराज अहमद, नौशाद अहमद, मो. आमिर, मो. हुमायूं, नदीम अहमद, अहमद हसन आदि के हस्ताक्षर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें