फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जाम से निजात दिलाने के लिए नदी पर बनाया अस्थायी रपटा

Thu, 13 Feb 2025 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मंडावली-रतनाल नदी पर वाहनों के आवागमन के लिए बनाया गया अस्थायी रपटा। (संवाद)
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर रतनाल नदी का पुल संकरा होने से कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है। ग्रामीणों ने डीएम जसजीत कौर को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने एनएचए के मदद से रतनाल नदी पर अस्थायी रपटा तैयार किया है। अस्थायी रपटा और कच्चे मार्ग से हरिद्वार दिशा से आने वाले शिवभक्तों के वाहनों का आवागमन होगा। कच्चे मार्ग से होकर शिवभक्तों के वाहन साहनपुर के दाना पानी रेस्टोरेंट के सामने निकलेंगे।
उधर, मंडावली थाना प्रभारी राम प्रताप सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की आवागमन रतनाल नदी पुल से जारी रहेगा। 16 फरवरी से मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद होगा।
विज्ञापन

पथ प्रकाश की व्यवस्था की :नजीबाबाद मेंे कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन के लिए पथ प्रकाश की व्यवस्था की गई है। साहनपुर से रतनाल नदी पुल होते हुए मोटा महादेव मंदिर और मंडावली के जटपुरा बौंडा तक पथ प्रकाश की व्यवस्था की गई हैं। शिवभक्तों के वाहनों के लिए आम के बाग में पार्किंग रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें