फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: झूमर पकड़कर खड़े किशोर की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। धामपुर मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हाॅल में शादी समारोह में झूमर लाइट पकड़कर खड़े किशोर की जेनरेटर का करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव को कब्जे में ले लिया। नगर के मोहल्ला गड्ढा काॅलोनी निवासी किशोर शादी समारोह में बैंड व बग्घी वालों के पास लाइट पकड़ने का काम करता था। मंगलवार की रात वह धामपुर मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हाॅल में चल रहे शादी समारोह में झूमर पकड़ने के काम पर गया था। इसी दौरान जेनरेटर का करंट लगने से वह झुलस गया। किशोर को सीएचसी में भर्ती कराया गया, वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ राजेश सोलंकी व थानाध्यक्ष सुमित राठी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि लाइट उठाने के दौरान जेनरेटर का करंट लगने से घटना हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें