बिजनौर। जिले में बढ़ती गर्मी और संभावित हीटवेव को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मरीजों को राहत देने के लिए इमरजेंसी में 10 बेड का विशेष वार्ड तैयार किए गए हैं। बुधवार को अधिकारियों ने वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रतीक किशोर ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। वार्ड में खिड़कियों पर पर्दे, एसी, कूलिंग, दवाइयों पर्याप्त मात्रा में मिली। साथ ही ठंडे पानी के लिए वाटरकूलर लगे हैं। ताकि गर्मी से राहत मिल सके। हीटवेव के दौरान डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, तेज बुखार और बेहोशी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। हीटवेव की चपेट में आए मरीजों को इसी वार्ड में भर्ती किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से तेज धूप में बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी। इस मौके पर सीएमएस डाॅ. बीआर त्यागी, डॉ. समीर भटनागर आदि मौजूद रहे।