फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जाम लगाने में 12 नामजद व 70 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 24 Sep 2025 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली /नजीबाबाद। प्रेमपुरी के अमर सिंह की मौत होने पर प्रेमपुरी के ग्रामीणों ने मंडावली थाने सहित चार स्थानों पर 20 सितंबर को प्रदर्शन करते हुए जाम लगाया था। पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों में एक महिला सहित 12 को नामजद किया गया है। करीब 70 अज्ञात है। मंडावली थाना क्षेत्र के गांव प्रेमपुरी निवासी बाबूराम के 20 वर्षीय पुत्र अमर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने दो युवकों और साथियों पर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए 20 सितंबर को मंडावली थाने सहित चार स्थानों पर शव के साथ जाम लगाया था। मंडावली थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह की ओर से प्रेमपुरी निवासी चांदनी उर्फ शीला, विपिन, राजेश, जगराम, रवि, कोमल ,शेखर, परमजीत, टीकम, धर्मपाल , सूरज, लक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस से अभद्रता करने ,वर्दी फाड़ने, सरकारी काम में बाधा डालने, हाईवे जाम करने सहित कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया अमर सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट और मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें