रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा
नजीबाबाद। संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में जाब्तागंज, हिमालयन कालोनी, बड़ा पाईमार सहित विभिन्न क्षेत्रों में शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों के साथ समाज के लोगों ने अखाड़ों में करतब दिखाए।
नहटौर विधायक ओम कुमार ने भाजपा नेता तरुण राजपूत, राजीव अग्रवाल, राजन टंडन गोल्डी, दुष्यंत कुमार की उपस्थिति में जाब्तागंज में शोभायात्रा का फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक ओम कुमार और भाजपा नेताओं का दुष्यंत कुमार, रामपाल सिंहा, नरेंद्र पारचा और क्षेत्रीय लोगों ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया। समाजोत्थान समिति हिमालयन कालोनी के तेजपाल सिंह, सुलेंद्र नौटियाल, डॉ. जितेंद्र सिंह, मूलचंद, नौबहार सिंह, मिशन-78 के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ, प्रीतम सिंह, खेम सिंह, केवल सिंह के नेतृत्व में हिमालयन कालोनी तथा आदर्शनगर क्षेत्र में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के बाद सुलेंद्र नौटियाल के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में आकाशवाणी के एडीपी अमर सिंह, पूर्व सैनिक राजपाल सिंह, मेघनाथ सिंह, पवन सागर, अशोक कुमार, नरेश कुमार, प्रमोद कुमार, ब्रजभान, शिवकुमार, सलेख चंद ने संत रविदास को महान समाज सुधारक बताया।
उधर मुख्य अतिथि जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर नीरज सिंह, भाकियू नेता बाबूराम तोमर और सतेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर गांव बड़ा पाईमार में शोभायात्रा और झांकियों का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में अखाड़ा कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। रविदास धर्मशाला से शुरू होकर शोभायात्रा विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। शोभायात्रा में रविदास समिति के अध्यक्ष दौलत सिंह, कुंवर सिंह, सुधीर कुमार, चंद्रपाल, ओमेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार, अतर सिंह, नत्थू ठेकेदार, अशोक कुमार, राकेश कुमार, डॉ. ओमपाल आदि मौजूद रहे।
नजीबाबाद के बड़ा पाईमार में रविदास शोभायात्रा का शुभारंभ करते जीएसटी के डीसी नीरज कुमार।- फोटो : NAZIBABAD