फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नूरपुर- सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, तीन घायल

Mon, 31 Jul 2023 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा और रामपुर के लिए खास
विज्ञापन

- हादसे में बाइक सवार तीन गंभीर रूप से घायल हो गए
फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

नूरपुर (बिजनौर)। पानी पीने के लिए सड़क पार कर रहे अधेड़ की बाइक से टकराकर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना सोमवार शाम करीब छह बजे की है।

जानकारी के अनुसार अमरोहा देहात के सैंदरी निजामपुर निवासी सोनाराम (52) कार से उतरकर मुरादाबाद हाईवे पर दौलतपुर नहर के पास लगे नल पर पानी पीने के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी मुरादाबाद की ओर से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। इस घटना में बाइक पर सवार तीन युवक भी घायल हो गए। उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में ही अधेड़ ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजन शव को लेकर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, पुलिस ने घायल बाइक सवार अजीम (18) निवासी लक्ष्मीपुर पटटी काशीपुर, फैजान (25) निवासी बहेड़ी रामपुर, हाशिम (23) निवासी दढ़ियाल थाना टांडा रामपुर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चिकित्सकों ने तीनों की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन

मृतक के परिजन अपने गांव के तीन लोगों पर बाइक से टक्कर मारकर सोनाराम की हत्या करने का आरोप लगा रहें है। परिजनों का कहना है कि गांव पिलक सराय निवासी सुनील नामक युवक दस दिन पूर्व मृतक की शादीशुदा पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया है। सुनील के रिश्तेदार कुंवरसेन नामक युवक ने उन्हें दौलतपुर इस मामले में फैसले के लिए बुलाया था। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर का कहना है कि अभी घटना की तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें