फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आयुर्वेदिक दवाइयों की दो दुकानों में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवाला कलां-चांदपुर। चांदपुर शहर के ढाली बाजार में बुधवार सुबह आयुर्वेदिक दवाइयों की दुकान में भीषण आग लग गई और लाखों रुपये की आयुर्वेदिक दवाइयां जलकर राख हो गईं। कस्बा चांदपुर निवासी प्रमोद अग्रवाल की ढाली बाजार में आयुर्वेदिक दवाइयां की दो दुकानें हैं। बुधवार सुबह करीब छह बजे राहगीरों ने दुकानों से आग की लपटें उठती देखीं। राहगीरों के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए और दुकान स्वामी को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर पालिका परिषद, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां और नगर पालिका के टैंकर की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान स्वामी प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें