फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोटावाली नदी का रपटा टूटा, उफान में बहा वृद्ध, हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद

Tue, 08 Aug 2023 11:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में मंगलवार को कोटावाली नदी का रपटा टूट गया। वहीं, नदी के उफान में एक वृद्ध बह गया। उधर, हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में कोटावाली नदी के उफान में एक वृद्ध बह गया, जबकि उसका साथी बाल-बाल बचा। सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। नदी के उफान से भारी वाहनों के आवागमन के लिए बना रपटा भी बह गया। जिससे नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया।

 

पहाड़ों पर हो रही तेज वर्षा के चलते कोटावाली और मालन नदी में का जलस्तर बढ़ गया। कोटावाली नदी के उफान से पीतमगढ़-चिड़ियापुर मार्ग पर नदी पार करते समय क्षेत्र के गांव पीतमगढ़ निवासी 65 वर्षीय जय प्रकाश नदी के तेज बहाव में बह गए, जबकि उसका साथी महेंद्र बच गया।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। नदी में बहे वृद्ध की तलाश के लिए टीम लगाई गई है। सूचना पर एसडीएम रम्या आर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, नायब तहसीलदार सार्थक चावला, राजकुमार ने क्षेत्र का दौरा किया।

नजीबाबाद से कोटद्वार जाने के लिए भारी वाहनों के आवागमन के लिए कोटावाली नदी पर बना रपटा तेज बहाव में रात्रि लगभग आठ बजे बह गया। घटनास्थल पर मौजूद सीओ और नायब तहसीलदार ने काफी देर से रुककर भारी वाहनों को अन्य क्षेत्रों से गुजरने की व्यवस्था कराई। प्रशासन ने नजीबाबाद और हरिद्वार दिशा से रपटे से होकर गुजरने वाले वाहनों को क्षतिग्रस्त रपटा ठीक होने तक अन्य क्षेत्रों से गुजरने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने कच्छियाना में कराई अलर्ट की घोषणा
मालन नदी के उफान से कच्छियाना बस्ती में जलभराव हो गया। प्रशासन ने देर रात कच्छियाना सहित कई क्षेत्रों में अलर्ट की घोषणा कराई। तेज वर्षा से मालन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से बीरूवाला के गांव चंडीगढ़, बड़िया के कार सेवा पुल क्षेत्र, नजीबाबाद की कच्छियाना बस्ती सहित कई क्षेत्रों में हड़कंप मचा है।
 
विज्ञापन

नगर की आबादी से लगी कच्छियाना बस्ती में करीब आठ बजे से मालन नदी के पानी से जलभराव होना शुरू हुआ। एसडीएम रम्या आर के निर्देश पर राजस्व विभाग टीम कच्छियाना बस्ती पहुंची। प्रशासन ने मालन नदी के उफान से प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट की घोषणा कराई।

यह भी पढ़ें: परिवार पर टूटा कहर: पिता की अर्थी का सामान लेने गए जवान बेटे की सदमे में मौत, घर से एक साथ उठीं दो अर्थियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें