भागूवाला। गांव सबलगढ़ में हाथियों के झुंड ने किसानों के खेतों में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने किसानों की कई बीघा गन्ने की फसल रौंद डाली।
शुक्रवार की रात हाथी किसान अकबर, अख्तर, अखलाक, साहिल, मुकीम, ऋषिपाल आदि के गन्ने के खेतों में घुस गए और फसल को बर्बाद कर दिया। रखवाली करने वाले किसानों ने एकत्रित होकर हाथियों को कोटावाली नदी के दूसरी ओर खदेड़ा। किसानों का कहना है कि हाथी एक सप्ताह से किसानों के खेतों में पहुंच रहे हैं। हाथियों ने किसान अकबर की पांच बीघा गन्ने की फसल और बाकी किसानों की दो-दो बीघा बीघा फसल को कई-कई जगहों से बर्बाद कर दिया। शिकायत के बाद भी वन विभाग ने रात गश्त की व्यवस्था नहीं की।