फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने की आत्महत्या

Fri, 31 May 2024 02:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के गांव में एक युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों की किसी बात से क्षुब्ध होकर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती की बहन की शादी रामपुर क्षेत्र में हुई थी। युवती का अपनी बहन के देवर के साथ कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती दो दिन पूर्व अपने घर से बहन के देवर के घर चली गई थी। युवती के पिता को पता चलने पर वह जाकर युवती को अपने घर वापस ले आया। घर आकर युवती ने किसी बात से आहत होकर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
परिजन युवती को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां से उसकी हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे उपचार के लिए काशीपुर ले गए। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। किसी व्यक्ति ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अफजलगढ़ अर्चना सिंह ने बताया कि शव पीएम को भेजा है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें