नजीबाबाद में भूसे के गोदाम में लगी आग से मचा हड़कंप।
- फोटो : NAZIBABAD
आबादी के निकट भूसे के गोदाम में लगी आग
नजीबाबाद। फैजनगर कॉलोनी में भूसे के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। अग्निशमन दल की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैजनगर कॉलोनी में रेलवे लाइन के निकट पठानपुरा निवासी मो.हफीज का भूसे का गोदाम है। चांदनी मैरिज हॉल के पीछे स्थित भूसे के गोदाम के निकट रेलवे लाइन गुजरती है। क्षेत्रवासियों को रविवार को 12 बजे कॉलोनी में धुंआ फैलने से कॉलोनी के निकट भूसे के गोदाम में आग लगने का पता चला। भयंकर धुंए के बीच क्षेत्रवासियों ने गोदाम में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। समाजसेवी आसिफ अली मुत्तकी ने अग्निशमन विभाग को आबादी के निकट स्थित भूसे के गोदाम में आग लगने की सूचना दी। अग्निशमन प्रभारी केएस जादौन के नेतृत्व में पहुंचे मो.असलम, विजेंद्र कुमार, मनीष, विजय, योगेंद्र, जोगेंद्र आदि ने काफी मेहनत कर आग पर काबू पाया। क्षेत्रवासियों शाहनवाज, मो.जफर, वकील अहमद ने आग बुझाने में मदद की। संयोग से भूसे के गोदाम के आसपास खाली प्लॉट थे अन्यथा आग फैल सकती थी।
नजीबाबाद में भूसे के गोदाम में लगी आग बुझाते क्षेत्रवासी।- फोटो : NAZIBABAD