शेरकोट में सड़क हादसे में मरे व्यक्ति प्रेम सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : जागरूक पाठक
शेरकोट। बेटे के जन्मदिन की पार्टी के लिए टॉफी लेने जा रहे बचपन वर्षीय पिता प्रेम सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद जन्मदिन की खुशी वाले परिवार में मातम पसर गया। शनिवार की देर शाम मोहल्ला निकम्माशाह निवासी 55 वर्षीय प्रेम सिंह अपने पुत्र मनीष के जन्मदिन पर बच्चों के लिए टॉफी लेने जा रहे थे। इसी दौरान हाइवे पर करते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल प्रेम सिंह को पुलिस उपचार के लिए धामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई । जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटे के जन्मदिन वाले घर में पिता की मौत की खबर से मातम पसर गया। मृतक सिंचाई विभाग, बिजनौर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। मृतक प्रेम सिंह के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। हादसे के बाद परिजनों व मोहल्ले वासियों में भारी शोक व्याप्त है।
शेरकोट में सड़क हादसे में मरे व्यक्ति प्रेम सिंह का फाइल फोटो- फोटो : जागरूक पाठक