बढ़ापुर। ग्राम काशीवाला फार्म में खेत की मेड़ काटते समय ट्रांसफार्मर से उतरे करंट की चपेट में आकर किसान मनदीप सिंह उर्फ दीपा (36) पुत्र ज्ञानी तीर्थ सिंह की मौत हो गई।
सोमवार की देर शाम मनदीप बाइक से खेत पर बारिश के पानी की स्थिति देखने गए थे। खेत की मेढ़ पर विद्युत ट्रांसफार्मर रखे हैं। लगातार हो रही बारिश से फसल में अत्यधिक पानी जमा हो जाने पर वह खेत से पानी की निकासी करने के लिए मेड़ को काट रहे थे। इस दौरान विद्युत ट्रांसफार्मर की रोकथाम के लिए लगाई गई तार की अर्थिंग में विद्युत करंट आ गया।
परिजनों को मंगलवार की सुबह उसके घर नहीं पहुंचने पर घटना का पता चला। परिजनों ने बताया कि मनदीप सिंह फसल की रखवाली के लिए रात में अक्सर वहीं सो जाते थे। वह अपने पीछे पत्नी, पुत्री व दो पुत्रों समेत माता-पिता को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।