ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की मौत
नूरपुर। रविवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
धामपुर के गांव दौलतपुर सुक्खा निवासी विनोद कुमार (55) नूरपुर के गांव जाफरपुर कोट में अपनी बेटी की ससुराल आए थे। रविवार दोपहर साइकिल से घर लौटते समय नूरपुर में ब्लॉक तिराहे पर सड़क पार करते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना दी। विनोद की मौत की सूचना पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई प्रमोद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।