फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया के लिए गोदाम पर उमड़ी किसानों की भीड़

विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव विजयनगर में वर्षा पड़ने के बावजूद यूरिया लेने के लिए खड़े किसान। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
यूरिया के लिए गोदाम पर उमड़ी किसानों की भीड़
विज्ञापन

अफजलगढ़। यूरिया खाद की किल्लत के चलते किसान परेशान हैं। पीसीएफ गोदाम पर यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बारिश में भीगने के बावजूद किसान गोदाम के सामने डटे रहे।
बुधवार को विजयनगर स्थित पीसीएफ गोदाम पर यूरिया लेने के लिए सुबह चार बजे से ही किसानों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। सुबह होते-होते भारी संख्या में किसान गोदाम के सामने एकत्रित हो गए। उर्वरक लेने की होड़ में किसान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी भूल गए। पहले खाद लेने को लेकर किसानों के बीच में कहासुनी भी होती रही। भारी बारिश के बीच किसान अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। किसान सुखदेव सिंह, बिरसा सिंह, विजयपाल सिंह, बलबीर सिंह, अशोक कुमार ने बताया कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक नहीं मिल पा रहा है। बरसात के दिनों में फसलों को खाद देने से फसलें तेजी से बढ़ती हैं। यूरिया की किल्लत के चलते पैदावार प्रभावित हो रही है। किसानों ने शासन स्तर से पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की है। गोदाम इंचार्ज नीरज कुमार का कहना है कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। आवश्यकतानुसार किसानों को खाद वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद लेने को लेकर किसानों में मारपीट
कादराबाद। कादराबाद में खाद गोदाम पर खाद लेने को लेकर किसानों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
गांव चंडिका निवासी जितेंद्र ने तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह पांच बजे वह अपने भाई दीपक को साथ लेकर कादराबाद गोदाम पर खाद लेने पहुंचा था। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने लाइन तोड़कर खाद लेने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। जिससे उसका भाई चोटिल हो गया। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर दूसरे पक्ष के संजोत की ओर से भी तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल राजेश तिवारी ने कहा कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें