बिजनौर। जनपद में बुधवार को आई 602 जांच रिपोर्ट में से केवल एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला, जबकि 601 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं। जिले में अब तक कुल 4417 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, इनमें से 4347 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है, जबकि 64 मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले छह रह गए हैं।
बुधवार को चार दिन बाद जनपद में एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिला जो नगीना के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी 65 साल का वृद्ध है। इनके साथ में 602 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल तीन लाख 38 हजार 498 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल तीन लाख 36 हजार 996 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 4417 लोग कोरोना पॉजिटिव और तीन लाख 32 हजार 579 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में लगभग 1502 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। 4347 लोगों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है। अब तक कोरोना से कुल 64 लोगों की मौत हुई हैं और वर्तमान में दस सक्रिय उपचाराधीन केस हैं।