दर्द-बिजनौर-मेरठ रोड पर गांव देवल के पास सड़क दुर्घटना में प्रियंका की मौत पर विलाप करते परिजन।
बिजनाैर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर रामराज थाना क्षेत्र के देवल गंगनहर पुल के पास ट्रक से कार के टकराने पर दुबई में नौकरी करने वाले बिजनौर निवासी लक्ष्य (28) व प्रियंका (25) की मौत हो गई। जबकि लक्ष्य का भाई व भाभी घायल हो गए। दोनों को बिजनौर अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों दुबई में आने के बाद दंपती के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से बिजनौर लाैट रहे थे।
बिजनौर की इंद्रलोक काॅलोनी निवासी लक्ष्य कुमार पुत्र शिवकुमार व बिजनौर की सब्जी मंडी निवासी प्रियंका पुत्री भूपेंद्र दुबई में नौकरी करते थे। दोनों ही सोमवार की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। दोनों को दिल्ली से लेने के लिए लक्ष्य का बड़ा भाई मयंक अपनी पत्नी रिया के साथ एयरपोर्ट पर पहुंच गया था।
सोमवार सुबह यह चारों दिल्ली से घर के लिए चले थे। कार को लक्ष्य चला रहा था। जब यह लोग दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर रामराज थानाक्षेत्र के देवल गंगनहर पुल पर मोंटी मिलियन रेस्टोरेंट के सामने पहुंची तो उनकी कार सड़क किनारे लगी रेलिंग के पत्थर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर कार बिजनौर की ओर से आ रहे 14 टायरा ट्रक से सीधी जा टकराई।
हादसे में कार सवार चारों लोग घायल हो गए। राहगीरों से सूचना पाकर रामराज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को बिजनौर के पुलकित अस्पताल व लक्ष्य को जानसठ सरकारी अस्पताल भेजा था। वहां डॉक्टरों ने लक्ष्य को मृत घोषित कर दिया।
बिजनौर में प्रियंका की मौत हो गई। सीओ जानसठ यतेंद्र नागर ने बताया कि हादसे के बारे में तहरीर नहीं आई है। ट्रक को कब्जे में लिया है। चालक भाग गया था।