बिजनौर में पेट्रोल पंप पर हादसा।
- फोटो : amar ujala
डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंप की ओर मुड़ी बस चालक ने नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार में पेट्रोल पंप पर पहुंची बस ने एक पिकअप गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे पेट्रोल पंप की मशीन भी उखड़ गई। हादसे में पिकअप गाड़ी का चालक घायल हुआ है। गनीमत रही कि हादसे से पंप पर आग नहीं लगी, वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था।
बुधवार शाम सोहराबगेट डिपो मेरठ की एक रोडवेज बिजनौर में बैराज मार्ग के पेट्रोल पंप पर पहुंची। बस में डीजल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप की ओर बस को मोड़ा लेकिन चालक ने स्पीड कम नहीं की। तेज गति में बस ने वहां तेल डलवा रही पिकअप गाड़ी में जोरदोर टक्कर मार दी। पिकअप गाड़ी में टक्कर लगी तो वह डीजल मशीन से टकरा गई। डीजल मशीन उखड़कर दूसरी ओर खड़ी वैगनआर कार पर जार गिरी। इनोवा कार में सवार एक परिवार दिल्ली से नैनीताल जा रहा था।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार से इस्तीफा: मंत्री दिनेश खटीक ने लिखा- दलित हूं इसलिए होता है भेदभाव, पत्र में बयां किया दर्द
इस दौरान कार में सवार परिवार में भी चीख-पुकार मच गई। उधर, बस में सवार यात्री भी चिल्लाने लगे। पेट्रोल पंप के कर्मियों ने भागकर जान बचाई। हालांकि पिकअप गाड़ी का चालक घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।