फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: मासूम की मौत से परिवार में मचा कोहराम, आशिया का शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 20 Jul 2022 09:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

दर्दनाक हादसे में पांच साल की आशियाा की मौत हो गई, जबकि तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। वहीं आशिया का शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
आशिया का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में हल्दौर के पैजनिया में तेज रफ्तार पर तीव्र मोड़ पर स्कूल वैन का दरवाजा अचानक खुल गया और उसमें बैठी चार मासूम छात्राएं सड़क पर गिर गईं। सिर में चोट लगने से नर्सरी की छात्रा आशिया (5) की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य छात्राएं घायल हुई हैं। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


आशिया गांव सोतखेड़ी निवासी नदीम की पुत्री थी और जमालपुर महमदबाद के एचएम पब्लिक स्कूल में नर्सरी की छात्रा थी। नदीम में दिल्ली में काम करते हैं। आशिया बुधवार सुबह करीब आठ बजे स्कूल वैन से स्कूल जा रही थी। गांव की मुख्य सड़क पर हुए इस हादसे में रूमी और दो अन्य छात्राएं घायल हुई हैं। 

यह भी पढ़ें: Unique Photos: कहानी ऐसे बच्चों की, जिन्हें मिल गई नई जिंदगी, देखने लगे अफसर बनने के सपने
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा कि एक खटारा टाटा मैजिक को स्कूल बस के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। आठ सवारी की क्षमता वाले इस वाहन में करीब 30 छात्राएं सवार थीं। पुलिस ने चालक सुरेश को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें