फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दीनी तालीम लेने आए बालक की मौत

Mon, 04 Aug 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। बिहार से जलालाबाद के मदरसे में दीनी तालीम लेने आए बालक की नाले में गिरकर मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को बिहार ले गए।
विज्ञापन

जलालाबाद फ्लाईओवर के पास राहुखेड़ी के अंजुमन हादी उल उलूम मदरसा में शनिवार की देर रात एक एक बच्चे की नाले में गिरने से मौत हो गई। बालक सात वर्षीय अल्ताफ है। बताया जाता है कि अल्ताफ रात में पेशाब करने के लिए मदरसे के शौचालय में गया था। शौचालय के बाहर नाले में गिर गया। मदरसे के लोगों द्वारा बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर बिहार से पहुंचे परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर बिहार चले गए। घटना को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें