फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरा इंद्राणी बनी जिला टॉपर

Fri, 30 May 2014 05:31 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में इंटरमीडिएट सीबीएसई का नतीजा शतप्रतिशत रहा। सीबीएसई बोर्ड में लड़कियों का दबदबा रहा। मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल में कॉमर्स ग्रुप की छात्रा एवं रामबाग कालोनी निवासी दीपक इंद्राणी की पुत्री इरा इंद्राणी ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया है। नजीबाबाद के आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल में विज्ञान वर्ग के छात्र अर्पित कुमार 96 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं माडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर में विज्ञान वर्ग के छात्र मयंक मोहन, आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल नजीबाबाद में विज्ञान वर्ग की छात्रा साक्षी अग्रवाल, माडर्न पब्लिक स्कूल नजीबाबाद में विज्ञान वर्ग के छात्र पुलकित अग्रवाल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

.....................
बिजनौर के माडर्न एरा पब्लिक स्कूल में सभी बच्चे पास हो गए हैं। अनमोल ने 93.8 प्रतिशत, दिव्यम ने 93.6 प्रतिशत, दिव्यांश ने 92.6 प्रतिशत, चैरिका चौहान ने 92.6 प्रतिशत, शगुन ने 92.2 प्रतिशत, अमित चौहान ने 91.8 प्रतिशत, सौरभ ने 91.4 प्रतिशत, गरिमा वर्मा ने 91.6 प्रतिशत, अपूर्वा मलिक ने 91 प्रतिशत, प्रांजुल चौधरी ने 90.6 प्रतिशत, पुरु प्रताप ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्राचार्या डा. सीमा विश्वास ने छात्र-छात्राओं का करियर को लेकर मार्गदर्शन किया।
डीडीपीएस बिजनौर में कॉमर्स ग्रुप के पारस खुराना ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। विज्ञान वर्ग से हिमानी चौधरी ने 91.8 प्रतिशत, अंजलि चौधरी ने 91 प्रतिशत, रवि कुमार ने 89.2 प्रतिशत, सिद्धि सिंह 88.4 प्रतिशत, शिल्पी शुक्ला ने 88.2, जैसमीन कौर ने 87.6 प्रतिशत, अमन खुराना ने 90.2 प्रतिशत, इकरा सादिक खान ने 87.2 प्रतिशत, शशांक राणा ने 86.6, पीयूष तोमर ने 86 प्रतिशत, दीक्षा गुप्ता 85.8 प्रतिशत, प्रशांतवीर ने 85.8, दीक्षा अग्रवाल ने 85.6, दक्ष सिंह डबास ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

एएन इंटरनेशनल बिजनौर में साइंस ग्रुप का छात्र विराट 91 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉपर रहा। मो. इंशा खान को 89 प्रतिशत, मारिया अंसारी को 89, ऋचा प्रजापति को 88, रोहित कुमार को 86, अपराजिता भारद्वाज को 84 प्रतिशत अंक मिले हैं।
नूरपुर के आरआर पब्लिक स्कूल में विज्ञान वर्ग के छात्र आशुतोष ने 94.4 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल के साथ नगर भी टॉप किया। आकांक्षा वर्मा 92 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में दूसरे स्थान पर व रचित कुमार 88 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इनके अतिरिक्त सुचि वत्स ने 81.4 प्रतिशत, निशांत कुमार ने 80, अंकित चौहान ने 78.6, संजय सिंह ने 76.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। चेयरमैन मनुजेंद्र गुप्ता ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
....................
फिजिक्स में रहा कम स्कोर
सीबीएसई बोर्ड में फिजिक्स विषय विद्यार्थियों के लिए काफी टफ साबित हुआ। फिजिक्स, इकनॉमिक्स, होमसाइंस, अंग्रेजी में सबसे कम अंक रहे। हालांकि केमेस्ट्री, मैथ, कंप्यूटर, बायो, फिजिकल एजुकेशन, पेंटिंग ने अच्छा स्कोर दिया। नूरपुर आरआर पब्लिक स्कूल के सीनियर कोऑर्डिनेटर चतेंद्र सिंह के मुताबिक फिजिक्स में कम अंक आने का कारण टॉपिक्स का कंसेप्ट क्लीयर नहीं करने, डायग्राम व ग्राफ पर कम ध्यान देना रहा है। मॉडर्न एरा के शिक्षक अनुज त्यागी का कहना है कि केमेस्ट्री में इस बार बच्चों को अच्छे अंक मिले हैं। केमेस्ट्री में कई बच्चों के शत-प्रतिशत अंक आए हैं।

ईरा इंद्राणी बनना चाहती हैं सीए
बिजनौर। सीबीएसई टवेल्थ का नतीजा आते ही विद्यार्थियों के सपनों ने परवाज भर दी है। कोई डॉक्टर बनना चाहता है तो कोई इंजीनियर तो कोई सीए व प्रशासनिक अफसर। जिला टॉपर इरा इंद्राणी का सपना सीए बनने का है। इरा शुरू से ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर चुकी है और उसी हिसाब से अध्ययन कर रही है। इरा का शौक रीडिंग एवं पेंटिंग करना है। वह बताती हैं कि उसने ट्वेल्थ में हर रोज छह से आठ घंटे स्टडी की है। उसके पिता दवा कारोबारी दीपक इंद्राणी बेटी की सफलता से गद्गद हैं। इनका कहना है कि उन्होंने बेटी पर पढ़ाई का कोई दबाव नहीं बनाया है। उधर, व्यापारी सुशील जिंदल के पुत्र एवं एएन इंटरनेशनल के छात्र विराट इंजीनियर बनना चाहते हैं। डीडीपीएस के पारस खुराना सीए बनना चाहते हैं तो वहीं सिद्धि सिंह प्रशासनिक अफसर बनकर जनता की सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन


जिले के मेधावी
नाम स्कूल अंक
इरा इंद्राणी बिजनौर 97.4
अर्पित सिंह नजीबाबाद 96.0
मयंक मोहन बिजनौर 95.8
साक्षी अग्रवाल नजीबाबाद 95.8
पुलकित अग्रवाल नजीबाबाद 95.8
पारस खुराना बिजनौर 95
सुचिता बिष्ट धामपुर 94.6
सुभम अरोड़ा धामपुर 94.6
आशुतोष नूरपुर 94.4
श्रुति राजपूत बिजनौर 93.8
मो. दिलशाद नजीबाबाद 93.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें