बिजनौर। बिजनौर व नगीना लोकसभा सीट से 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। इनमें 12 बिजनौर तो 14 नगीना सीट पर चुनावी जंग के लिए डटे हैं। छह निर्दलीय भी राजनीतिक दलों की नींद हराम करने के लिए चुनावी अखाडे़ में कूदे हैं। शनिवार को नगीना सीट से सपा प्रत्याशी यशवीर सिंह की पत्नी नीतू रानी और निर्दलीय प्रत्याशी मीनाक्षी ने पर्चा वापस ले लिया है।
बिजनौर लोकसभा सीट के लिए 10 अप्रैल व नगीना में 17 अप्रैल को चुनाव होना है। दोनों सीटों पर चुनावी दंगल तैयार हो गया है। सपा प्रत्याशी यशवीर सिंह धोबी की पत्नी नीतू रानी ने निर्दलीय के रूप में पर्चा भरा था। नगीना सीट पर अब 14 और बिजनौर सीट पर 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बिजनौर सीट पर तीन तो नगीना सीट पर तीन निर्दलीय भी चुनावी दंगल में कूदे हैं। वहीं बिजनौर सीट पर तीन व नगीना पर पांच छोटे दलों के प्रत्याशी बडे़ दलों का समीकरण बिगाड़ने में उतरे हुए हैं। चुनावी दंगल में उतरे सभी प्रत्याशी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। सभी अपनी जीत के समीकरण गिना रहे हैं।
बिजनौर सीट
जयाप्रदा रालोद
कुंवर भारतेंद्र भाजपा
मलूक नागर बसपा
शाहनवाज राणा सपा
डा. गौरव चौहान आप
मोहम्मद मूसा पीस पार्टी
उदयवीर भारतीय मोबिन फ्रंट
मोहम्मद अदीब राष्ट्रीय समाज पार्टी
परवेज अकील आल इंडिया माइनारिटी फ्रंट
उमेश उर्फ पाणी निर्दलीय
कमल निर्दलीय
गजरेश निर्दलीय
नगीना सीट
प्रत्याशी पार्टी चुनाव चिह्न
डॉ. यशवंत सिंह भाजपा कमल का फूल
यशवीर सिंह सपा साइकिल
गिरीश चंद बसपा हाथी
डॉा. भगवान दास राठौर महान दल ऑटो रिक्शा
सारिका आप झाडू
मंजू देवी लोकदल खेत जोतता हुआ किसान
शीशराम रवि पीस पार्टी छत का पंखा
ओमप्रकाश रवि शिव सेना तीर कमान
शरिष्ठ कुमार जय महाभारत पार्टी मेज
विनोद कुमार बहुजन मुक्ति पार्टी चारपाई
तेज सिंह अंबेडकर समाज पार्टी फ्राक
असरपत निर्दलीय टेलीविजन
शमशेर सिंह निर्दलीय सिलाई मशीन
सुनील निर्दलीय डीजल पंप