फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल कटार मेरठ से बिजनौर जेल किया शिफ्ट

Sun, 30 Mar 2014 05:32 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मेरठ जेल में बंद शातिर अपराधी कपिल कटार को बिजनौर जेल में शिफ्ट कर दिया। मंड़ावर थाने के गांव मौज्जमपुर सुजान निवासी कपिल कटार की गिनती वेस्ट यूपी के टॉप अपराधियों में है। कपिल पर एक लाख रुपये का इनाम था। 31 अक्तूबर 2013 को कपिल को पंजाब के सुल्तानपुर लोधी थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के मामले में दबोचा गया। वहां से उसे मेरठ जेल भेजा। मेरठ से कई बार बिजनौर कोर्ट भी उसे पेशी पर लाया। पुलिस के मुताबिक मेरठ में चल रहा मुकदमा खत्म होने पर शुक्रवार की शाम उसे बिजनौर जेल में शिफ्ट किया। कपिल कटार पर सुनील ढाका, कपिल विश्नोई समेत कई की हत्या के मुकदमे दर्ज हैं। गैंगवार के चलते कपिल ने यह मर्डर किए थे। जेल अधीक्षक अरुण कुमार अवस्थी ने कपिल कटार को बिजनौर जेल में शिफ्ट करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें