बड़िया/नजीबाबाद। क्रीस्ट जयंती स्कूल बड़िया में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
थाव स्मृति... शीर्षक से शनिवार शाम स्कूल परिसर में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन सुमित प्रेमी ने किया। उन्होंने अच्छे विद्यार्थी के साथ-साथ सच्चा देशभक्त एवं श्रेष्ठ नागरिक बनने का प्रण लेने का आह्वान किया। बच्चों ने स्वागत गीत, भंगड़ा नृत्य, पाश्चात्य संस्कृति एवं प्रभू यीशू से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक प्रस्तुत कर आकर्षण की छटा बिखेरी। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष एएसएसआईएसआई शैक्षिक संस्था के अध्यक्ष एंजिल ग्रेस, प्रबंधक डैसी मैथ्यू, प्रधानाचार्य सिस्टर शीबा, फादर बीजू पोंथापिल्लै, दमनप्रीत कौर, प्राची, जया, श्रेया, अक्षदीप, नवदीप, आयुषी, राज, हेड ब्वाय होपांश, हेड गर्ल किरनप्रीत कौर आदि रहे।