धामपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की संस्तुति पर शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक डॉ. रंजन शर्मा ने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. दीप सौरभ सिंह को पश्चिमी उप्र का क्षेत्रीय संयोजक मनोनीत किया। इससे पहले वह क्षेत्रीय सह संयोजक रह चुके हैं। यह पद पाने वाले वह सबसे कम उम्र के युवा भाजपा कार्यकर्ता है।