फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर-ए-इश्क का विमोचन

Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। प्रदेश के पर्यटन राज्यमंत्री मूलचंद चौहान ने शुक्रवार को प्रेम प्रधान पुस्तक सफर-ए-इश्क का विमोचन किया। केदारनाथ धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने पुस्तक और इसके लेखक शुभम रुहेला की सराहना करते हुए कहा कि धामपुर की धरती साहित्य के क्षेत्र में प्रदेश की राजधानी है। साहित्य के क्षेत्र में नित नया प्रयोग होता है। दिनेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि लेखक ने समाज के अंदर प्रेम भावना की लौ जलाने का प्रयास किया है, जो आज बुझती नजर आ रही है। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर स्मार्ट कार्ड का भी विमोचन हुआ। नवीन, सुरेश चंद रूहेला, मुकेश कुमार अग्रवाल, डॉ. शांति शर्मा, संगम व सौरभ अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें