फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो प्रेमिका से बंधवा देंगे राखी

Thu, 14 Feb 2013 05:30 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शिवसेना की बैठक में प्रेमी युगलों से वेलेंटाइन-डे न मनाने का आग्रह किया है। उन्होंने वेलेनटाइन मनाते पकड़े जाने पर पुलिस के हवाले करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मोहल्ला जाटान में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा प्रेम को भारतीय संस्कृति में भी गलत नहीं माना गया है। लेकिन अनेक युवा वेलेनटाइन-डे के नाम पर भारतीय संस्कृति के मूल्यों की धज्जियां उड़ाते हैं, जिसका शिवसेना विरोध करती है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि कोई प्रेमी युगल पकड़ा गया तो प्रेमी के हाथों में राखी बंधवा दी जाएगी। विरोध किया तो उसको पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। अध्यक्षता शिव सेना जिला उपप्रमुख ओमप्रकाश रवि व संचालन बिजेंद्र कुमार ने किया। बैठक में देवेश कुमार, संजय कुमार, अनिल, पप्पू यादव, पप्पू वर्मा, कपिल देव, राजेंद्र, महेंद्र सैनी, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें