फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता नीरज विश्नोई को उठा ले गई दिल्ली पुलिस

Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भाजपा नेता नीरज चौधरी को दिल्ली पुलिस उठा कर ले गई और जिले की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। इस मामले को लेकर कार्यकर्ता एसपी से मिले और पता लगाने की मांग की। उधर नीरज की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर अगवा करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह टवेरा में सवार आठ दस लोग राम के चौराहे पर आकर रुके। भाजपा नेता नीरज विश्नोई नाश्ता करने की तैयारी में थे कि कार से आए लोग घर में घुस गए। इन लोगों ने खुद को दिल्ली की स्पेशल क्राइम ब्रांच की टीम बताया और नीरज को घर से बात करते हुए वे गाड़ी में अपने साथ ले गए। इसका पता चलते ही भाजपा नेता समेत तमाम लोग वहां इकट्ठा हो गए। लोगों में इस घटना से रोष फैल गया। भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग उर्फ मोनू, नीरज शर्मा, विकास अग्रवाल, शेखर चौधरी , संजीव चौधरी समेत तमाम लोग एसपी से मिले तथा नीरज को कहां की पुलिस और क्यों ले गई है इसका पता लगाने की मांग की। नीरज की पत्नी ने शहर कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर नीरज के अपहरण की आशंका जताई है। एसपी नितिन तिवारी के मुताबिक नीरज को कहां की पुलिस ले गई उन्हें मालूम नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें