फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानु ने गन्ना भुगतान मांगा

Thu, 13 Dec 2012 05:30 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भाकियू भानु ने डीसीओ से पर्चियों पर गन्ने का मूल्य डलवाने व चौदह दिन से अधिक समय का गन्ना भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू भानु के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकुमार धनकड़ सिंह व राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल सिंह के नेतृत्व में धूम सिंह, सत्यपाल सिंह, मो. असगर, मो. रफी, मुस्तकीम अहमद, मो. कामिल, मामराज, शमीम अहमद, खुर्शीद, मेघपाल सिंह, बाबूराम, श्याम सिंह अहलावत आदि किसान डीसीओ से मिले। किसानों ने डीसीओ से कहा कि पर्चियों पर गन्ने के दाम नहीं डाले जा रहे हैं और न ही किसी शुगर मिल ने किसानों को पेमेंट किया है। मिलें किसानों को कम इंडेंट जारी कर रही हैं और बिचौलियों के माध्यम से कम दामों पर गन्ना खरीद रही हैं। किसान मजबूरन बिचौलियों को गन्ना दे रहा है। किसानों ने डीसीओ से पर्चियों पर गन्ने के दाम डलवाने, गन्ने का भुगतान कराने व मिलों द्वारा किसानों की जरूरत के मुताबिक इंडेंट जारी कराने आदि मांगे कीं। उधर, डीसीओ ने सभी मिलों से किसानों के बकाया का रिकार्ड मांगा है। कहा कि घोषित गन्ना मूल्य के आधार पर मिलें अपने अपने बकाया का स्टेटमेंट गन्ना विभाग को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें