फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला भाषण स्पर्धा चारुल ने जीती

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। जिला भाषण प्रतियोगिता में आरबीएस इंटर कॉलेज की चारुल शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

आरबीएस इंटर कॉलेज नांगल में नारी जीवन समस्या और समाधान... विषय पर जिला भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें जनपद के 14 कॉलेजों से 27 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें आरबीएस इंटर कॉलेज की चारुल शर्मा, सेंट मेरीज मंडावली की ऋचा त्यागी और आरजीएनपी इंटर कॉलेज राजा का ताजपुर की गुड़िया रानी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। निर्णायक मंडल में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मंडावर के सुरेश चंद शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य महावीर सिंह और मनोज त्यागी रहे। मुख्य अतिथि साहू जैन कॉलेज नजीबाबाद की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शुभा माहेश्वरी ने कहा कि नारी जीवन में सबसे बड़ी समस्या नारी के प्रति पुरुषों का हिंसात्मक रुख अपनाना है। इस कारण नारी में भय की भावना रहती है। उन्होंने कॉलेज में इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करने पर प्रधानाचार्य शिवप्रसाद लाल की प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि एसके यादव ने प्रतिभागियों के विचारों की सराहना की। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इसमें कॉलेज के प्रबंधक राघव प्रताप एड., अध्यक्ष समर सिंह, कामेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय सिंह, राजीव कुमार, केशव शरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें