फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से चुराई टाटा सूमो बरामद

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल सोती। नांगल पुलिस ने दिल्ली से चुराई टाटा सूमो समेत एक व्यक्ति को दबोचकर जेल भेजा।
विज्ञापन

नांगल सोती में गुरुवार की शाम एसआई बिजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ सराय आलम की पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। तभी बिजनौर की तरफ से आ रही टाटा सूमो (यूए 07 जी 7349) को रोकने का प्रयास किया, तो गाड़ी में सवार व्यक्ति ने गाड़ी रोककर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गाड़ी के कागजात मांगने पर वह कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने अपना नाम नदीम मुहल्ला नई बस्ती नौगांवा जिला जेपीनगर बताया। उसने स्वीकार किया कि कुछ दिन पूर्व यह गाड़ी उसने दिल्ली से चुराई थी। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर नदीम को जेल भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें