फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी स्वामियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। होम डिलीवरी और कनेक्शन पर अधिक धनराशि वसूलने के आरोप में दो गैस एजेंसी स्वामियों के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम जटपुरा बोंडा के प्रधान शाहिद कस्सार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भारत गैस एजेंसी और इंडेन गैस एजेंसी पर आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय से एसडीएम नजीबाबाद को दोनों गैस एजेंसियों की जांच के निर्देश दिए गए थे। एसडीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर कार्यवाहक पूर्ति निरीक्षक सुनील भटनागर ने दोनों गैस एजेंसियों की जांच की थी। जांच में शिकायतों को सही पाया गया। सुनील भटनागर ने होम डिलीवरी व गैस कनेक्शन में अधिक रुपये वसूलने वाली दोनों गैस एजेंसियों के संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें