फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों के छह नमूने जांच को भेजे

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। खाद्य विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों से छह खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। टीम ने किरतपुर में गांव कसौर निवासी दूधिए मशीतुल्ला से दूध, गांव भोजपुर में संदीप कुमार की दुकान से बर्फी, गांव औरंगपुर फत्ता में व्यवसायी दिनेश कुमार के यहां से बतीसे, नगीना क्षेत्र के गांव रामपुर दास में नसीर अहमद के प्रतिष्ठान से छेना रसगुल्ले व धामपुर में दो दूधियों से दूध के नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच हेतु भेज दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्य अभिहित एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके वर्मा व एसवी सिंह ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें