नजीबाबाद। पब्लिक मांटेसरी स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा जैबा कुछ समय से बीमार थी। मुगलूशाह निवासी वकील अहमद भूरे की 11 वर्षीय पुत्री को चिकित्सकों ने ब्लड कैंसर से पीड़ित बताया था। मंगलवार को छात्रा का निधन हो गया। स्कूल में शोक सभा के बाद अवकाश घोषित किया गया। विधायक तसलीम अहमद सहित अनेक लोगों ने निधन पर अफसोस जताया।