नूरपुर। एक बर्खास्त सिपाही को दस किलो डोडा चूर्ण के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरामद डोडा चूर्ण की कीमत 30 हजार बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे नहटौर चौराहे पर गश्त के दौरान उपनिरीक्षक नरेशपाल ने संदिग्ध रूप से घूम रहे एक व्यक्ति की रोककर तलाशी ली। उसके पास से लगभग दस किलो डोडा चूर्ण मिला। उसने अपना नाम नाजिर हुसैन निवासी शहबाजपुर तकिया थाना कोतवाली जनपद बदांयू बताया। वह पुलिस से बर्खास्त सिपाही है और उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड एवं पंजाब में नशीले पदार्थों की तस्करी करता था। पुलिस ने उसका एनडीपीएस में चालान किया है। दूसरी तरफ पुलिस ने मुहल्ला शहीदनगर निवासी अलीशेर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 हजार की नकदी एवं सट्टे की पर्चियां बरामद कर उसका चालान किया है।